फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news cm innaugreted crore scheme in aani on 20th july

आनी विस क्षेत्र में करोड़ों के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री जयराम

Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री दौरे के दौरान निरमंड बस अड्डा, आईटीआई सहित कई अन्य परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री निरमंड के कोफरधार में 72वें वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकाप्टर से रामपुर के नजदीक शिंगला हेलीपेड पर से 9:55 पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह 10:05 बजे सड़क से 10:30 बजे बस स्टैंड निरमंड पहुंचकर नवनिर्मित बस अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद निरमंड विकास खंड के तहत कुर्पण खड्ड के बाएं छोर पर बनी विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं के संवर्धन कार्य का शिलान्यास, एफआईएस के लिए कुर्पण कूहल के सीएडी कार्य का शिलान्यास, एफआईएस नोर लांज के सीएडी कार्य का शिलान्यास, शानू, जटेर, पेयजल आपूर्ति योजना निरमंड और पेयजल आपूर्ति योजना रेमू केदस, पेयजल आपूर्ति योजना छाटी, बायल ढरोपा और पेयजल आपूर्ति योजना कोयल के संवर्धन रिमॉडलिंग कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे अरसू-कूंडाकोड सड़क का उद्घाटन करने के बाद 11 बजे कोफरधार में 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह ग्राम पंचायत बाड़ी, तुनन, पोशना, बाहवा, खरगा और कुशवा गांव के रामपुर जल विद्युत परियोजना के कारण सूख चुके जल स्रोतों के रिचार्ज के लिए पीडब्ल्यूएसएस का उद्घाटन करेंगे। 11:40 बजे वह करशईगड और बिश्लाधार के अंतर्गत शाईगाड़, डिगेहड़ में उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास, बैहना खड्ड से शेगूबाग उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास, उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना खन बंदल कोहिला कामंद के संवर्धन कार्य का शिलान्यास, एफआईएस कोयल के सीएडी कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।
खंड आनी के तहत मुख्यमंत्री पेयजल आपूर्ति योजना खनाग, नगोट पाली परकोट और खादवी काफ्टी का शिलान्यास करने के बाद पेयजल आपूर्ति योजना राठी नाला, नागाचो और ग्राम पंचायत नित्थर के तहत पेयजल आपूर्ति योजना निथर, देहरा और कथार के संवर्धन कार्य का शिलान्यास, ग्राम पंचायत शिल्ली, गमोग, लोट और दुराह एनसीपीसी वासियों के लिए पीएल जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण, फरानली डिंगीधार ब्यूंगल एनसीपीसी वासियों के लिए पीएल जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा आनी में 100 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल का शिलान्यास, वन विभाग विश्राम गृह पनेऊ का उद्घाटन, इंस्पेक्शन हट चुनागई का उद्घाटन, इंस्पेक्शन हट सराहर का शिलान्यास, धनुधार में 22 केवी कंट्रोल प्वांइट का उद्घाटन करने के बाद 2:00 बजे खेल मैदान निरमंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद 3:00 बजे निरमंड से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्रीी रामपुर के शिंगला हेलीपेड पहुंचने के बाद 3:35 बजे हेलीकाप्टर से शिमला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed