{"_id":"6513174c1357d7e8df04d80e","slug":"rampur-news-civil-hospital-test-report-delay-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-6001-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पहले उपचार के लिए कतार फिर रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पहले उपचार के लिए कतार फिर रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल आनी में स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से चरमराई हुई है। हालत यह है कि अस्पताल में पहले मरीजों को ओपीडी के बाहर कतारों में खड़े होकर उपचार के लिए और बाद में बाद रिपोर्ट के लिए तीन से पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
इसकी वजह यह है कि अस्पताल में मरीजों को लिखे जाने वाले टेस्ट की सैंपलिंग तो की जाती है, लेकिन रिपोर्ट रामपुर अस्पताल से आती है। ऐसे में मरीज को आठ घंटे में मिलने वाली रिपोर्ट के लिए तीन से पांच दिन का इंतजार करने को मजबूर हैं। अस्पताल में क्रसना लैब टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवा रही है लेकिन प्रशासन की नाक तले एक साल से रिपोर्ट को लेकर चल रही यह अव्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ रही है। इससे मरीजों और लोगों में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
जानकारी के अनुसार क्रसना लैब आनी अस्पताल और खंड की आठ पीएचसी से मरीजों के ब्लड सैंपल एकत्रित करती है। आनी अस्पताल में सैंपल जांचने की मशीनें उपलब्ध न होने से इन सैंपलों को रामपुर अस्पताल भेजा जाता है। रामपुर में सैंपल जांचने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर आनी भेजी जाती है।
विज्ञापन
इस कार्य में क्रसना कंपनी को तीन से पांच दिनों का समय लग जाता है। अस्पताल में सैंपलों की जांच की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। समय पर रिपोर्ट न मिलने से मरीज आनी अस्पताल की जगह दूसरे अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
उपायुक्त को सौंपी शिकातय, टेस्ट की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाने की मांग
अस्पताल में मरीजों के सैंपल एकत्रित करने का समय सुबह नौ से चार बजे तक तय किया गया है जबकि यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए। बैहना पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर ने इस संदर्भ में उपायुक्त कुल्लू, सीएमओ और एसडीएम आनी को एक शिकायत पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मांग उठाई कि आनी में मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैनात क्रसना कंपनी की ओर से न तो सैंपलिंग की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध हो पाती है और न ही कंपनी द्वारा आनी अस्पताल में सैंपल जांचने की मशीनें उपलब्ध करवा पाई है।
इसके चलते मरीजों को भारी परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि क्रसना लैब आनी अस्पताल में समय रहते सैंपलों की जांच करने की मशीनें उपलब्ध करवाए, जिससे जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में वे उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा, जिससे मरीजों को समय पर टेस्ट की रिपोर्ट मिल सके।
डाॅ. नागराज पंवर, सीएमओ, कुल्लू