फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, cittu, kisan sabha[ protest,

Rampur Bushahar News: आनी में सीटू और किसानसभा का जोरदार प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 09:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम आनी नरेश वर्मा के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी सीटू और किसान सभा ने बरसात में हुए भारी नुकसान के बावजूद इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। बुधवार को आनी एसडीएम नरेश वर्मा के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा और प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग उठाई। लोकल कमेटी आनी के सचिव गीताराम ने हिमाचल प्रदेश में हुए आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार के हिमाचल के साथ किए जा रहे रवैया पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान सीटू ने केंद्र सरकार के खिलाफ मनरेगा बजट में की गई कटौती पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारी बरसात के चलते प्रदेश में लोगों की निजी संपत्ति के अलावा सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल के साथ राजनीतिक भेदभाव कर रही है। इसके चलते अभी तक आपदा राहत राशि नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सीटू के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी मुलाकात कर आपदा की घड़ी में राजनीति न करने की मांग की थी और सामूहिक रूप से एकत्रित होकर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 67 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र के तहत आती है और पर्यावरण का लाभ उत्तर भारत को मिलता है। सीमित संसाधनों के होने के चलते हिमाचल को आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार से विशेष राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मनरेगा के बजट को जल्द जारी करना चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। इस मौके पर मिलाप चंद, वीर सिंह, हेम राज और ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed