फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, chopal, program,

Rampur Bushahar News: जांगला में स्वास्थ्य समस्याओं पर की चर्चा

Sun, 17 Dec 2023 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद ने चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद ने विज्ञान जागृति के लिए वित्त पोषित परियोजना स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर चौपाल का आयोजन किया गया। तहसील मुख्यालय जांगला में आयोजित विज्ञान जागृति एवं जन विज्ञान मीडिया चौपाल में 82 युवाओं ने भाग लिया। सामान्य जन समुदाय में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य मुद्दों पर विज्ञान जागृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित करने के उद्देश्य से जिला शिमला के चिड़गांव, समरकोट, सरस्वतीनगर और जुब्बल क्षेत्र में इस प्रकार के अभियान आयोजित किए जा रहा हैं। परियोजना के चौपाल में नेचर ऊर्जा के संस्थापक,कार्यकारी अधिकारी एवं बायोटेक्नोलॉजी एक्सपर्ट डॉ दिव्या ने क्षेत्र में मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं हाइपरटेंशन, कुपोषण, ओवेसिटी एवं मधुमेह चर्म रोग के साथ-साथ युवाओं में तनाव आदि मुद्दों पर संवाद किया। प्रतिभागियों को इसके समाधान के साथ क्षेत्र में मौजूद प्राकृतिक साधनों के सतत उपयोग के साथ अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर और वर्तमान में इसकी उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। अग्रणी समाजसेवी एवं पर्यावरणविद ग्लोबल संस्थान के कार्यकारी अधिकारी पुनीत झामटा ने कचरा प्रबंधन, व्यवहार परिवर्तन के साथ साथ चक्रिय अर्थव्यवस्था में अग्रणी समाजसेवियों के उदाहरण एवं वर्तमान में मौजूद पर्यावरण समस्याओं पर बातचीत की। संस्था के कार्यकारी सह-सचिव राकेश शर्मा ने संस्था के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को इस अभियान का अभिन्न अंग बनने हेतु प्रेरित किया गया। परियोजना के सह-समन्वयक मधु चौहान विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी एनसीइसटीसी विभाग के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस उपलक्ष्य पर मुख्य परियोजना समन्वयक विजय कुमार,बलवान सिंह और रोहित सुनवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed