{"_id":"65f1e1714794cd01df018fad","slug":"rampur-news-chopal-accident-three-died-one-injured-rampur-hp-news-c-19-1-sml1017-320421-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चौपाल के धबास-सरांह मार्ग पर हादसा, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चौपाल के धबास-सरांह मार्ग पर हादसा, तीन लोगों की मौत
Wed, 13 Mar 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:23 PM IST
सार
चौपाल के अंतर्गत धबास-सरांह मार्ग पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील चौपाल के अंतर्गत धबास-सरांह मार्ग पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बचाव कार्य शुरू किए। इस दौरान अंधेरा होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार देर रात करीब 8:00 बजे जब चफलाह नामक जगह पर बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कमलेश ठाकुर (42) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव डिमोह डाकघर सरांह तहसील चौपाल जिला शिमला, देवदत्त शर्मा (35) पुत्र मुखराम निवासी गांव जसौत डाकघर सरांह तहसील चौपाल जिला शिमला, राजेश (42) पुत्र वेश राम निवासी गांव व डाकघर सरांह तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त दिनेश झरटा पुत्र शेर सिंह निवासी गांव डिमोह डाकघर सरांह तहसील चौपाल जिला शिमला को चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी में बैठे चारों लोग धबास से सरांह की ओर जा रहे थे । इसी बीच जैसे सभी धबास कैंची से करीब 4 किलोमीटर आगे चफलाह मोड़ पर पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सरांह सड़क से नीचे करीब चार सौ मीटर गहरे नाले में जा गिरी। चारों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया लेकिन यहां डाक्टरों ने तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। घायल का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन