फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, chitkul, win, best tourism, village

Rampur Bushahar News: छितकुल को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के खिताब से नवाजा

Sat, 30 Sep 2023 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के छितकुल को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के खिताब से नवाजा गया। एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने जिला पर्यटन विभाग की ओर से नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार को पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट से प्राप्त किया।
विज्ञापन


जिला किन्नौर का छितकुल गांव हिमाचल प्रदेश का एकमात्र गांव है, जिसे यह सम्मान दिया गया। गौर हो कि पर्यटन मंत्रालय की हालिया पहल ट्रैवल फॉर लाइफ भारत सरकार की टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन ने वैश्विक एकता और सहयोग बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया और सम्मेलन में हुए विचार-विमर्श ने स्थायी भविष्य के लिए राष्ट्रों की सामूहिक आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित किया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने प्रत्येक सैलानी, प्रत्येक व्यवसाय और हर एक नागरिक से कार्यक्रम को अपनाने और जिम्मेदारी से यात्रा करने, हमारे पर्यावरण का सम्मान करने, हमारी दुनिया को इतना खूबसूरत बनाने वाली विविध संस्कृतियों को समझने और सराहने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ट्रैवल फॉर लाइफ कार्यक्रम मिशन लाइफ का एक हिस्सा है, जो हमारी धरती को टिकाऊ बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed