{"_id":"653d1449006b8bb31202873b","slug":"rampur-news-chati-tunana-road-metling-work-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7439-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 10.88 करोड़ से चकाचक होगी चाटी-तुनन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 10.88 करोड़ से चकाचक होगी चाटी-तुनन सड़क
विज्ञापन
तीन परतों में हुआ सड़क की सोलिंग का कार्य अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगी टारिंग
चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों, किसानों और बागवानों को मिलेगा लाभ
लोक निर्माण विभाग 17 किलोमीटर सड़क को कर रहा पक्का
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। विकास खंड निरमंड की चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाले चाटी-तुनन सड़क की जल्द हालत सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग 10.88 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग को चकाचक करेगा। सड़क की हालत सुधरने से हजारों किसानों और बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने में आसानी होगी। 17 किलोमीटर मार्ग की टारिंग का कार्य जल्द शुरू होगा। गौर हो कि निरमंड विकास खंड की जगातखाना, तुनन, पोशना और बाड़ी पंचायत के हजारों ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चाटी-तुनन सड़क का निर्माण किया गया था। लंबे समय से मार्ग को पक्का करने की मांग उठती रही है। बजट के बावजूद सड़क की हालत न सुधरने के कारण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कई मर्तबा लोक निर्माण विभाग के खिलाफ हल्ला बोला। ग्रामीणों के लंबे विरोध के बाद आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग करीब 10.88 करोड़ रुपये की लागत से 17 किलोमीटर मार्ग की मेटलिंग और टारिंग का कार्य कर रहा है। विभाग ने सड़क पर तीन परतों की सोलिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया है, जबकि जल्द ही सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इन दिनों युद्धस्तर पर मार्ग का कार्य चल रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि उक्त पंचायतों से रामपुर शहर में दूध, सब्जी और फल सहित अन्य नकदी फसलें इसी मार्ग से पहुंचाते हैं, जबकि सैकड़ों बागवान भी सेब की फसल इसी मार्ग से मंडी के लिए ले जाते हैं। लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि चाटी-तुनन मार्ग में टारिंग, पाई और कलवर्ट बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। विभाग 10.88 करोड़ रुपये की लागत से 17 किलोमीटर सड़क को पक्का करेगा। प्रथम चरण में 14 किलोमीटर सड़क की टारिंग की जाएगी।