{"_id":"65d9e84ba5a2abe4f40cee76","slug":"rampur-news-ca-store-inauguration-duttnagar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-112659-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर में सीए स्टोर का शिलान्यास, 1.25 लाख सेब की पेटियों का होगा भंडारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर में सीए स्टोर का शिलान्यास, 1.25 लाख सेब की पेटियों का होगा भंडारण
विज्ञापन
21 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, क्षेत्र के सैकड़ों बागवानों को मिलेगा लाभ : जगत सिंह नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के दत्तनगर में 21 करोड़ रुपये की लागत से सीए स्टोर का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र के बागवानों को अपनी फसल के भंडारण की सुविधा मिलेगी। सीए स्टोर में करीब 1.25 लाख सेब की पेटियों का भंडारण किया जाएगा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने सीए स्टोर का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है। पहली बजट में निर्णय लिया गया था कि प्रदेश में 8 सीए स्टोर बनाए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद दत्तनगर में 21 करोड़ की लागत से सीए निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सीए स्टोर में 2500 मीट्रिक टन की क्षमता होगी। दत्तनगर में सीए स्टोर एचपीएमसी की ओर से बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 6 बीघा जमीन एचपीएमसी ने अपने नाम कर दी है। दत्तनगर में सीए स्टोर बनने से चार जिले के सैकड़ों बागवानों को सेब भंडारण की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में 2.25 करोड़ सें बनने वाली विज्ञान ब्लॉक का शिलान्यास किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि विधायक नंदलाल की मांग पर रामपुर पदम छात्र स्कूल रामपुर और दत्तनगर स्कूल में इस वित्तीय वर्ष में विज्ञान ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। दोनों विज्ञान ब्लॉक में दत्तनगर स्कूल के लिए 2.25 करोड़ और रामपुर पदम स्कूल के लिए भी 2.25 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 25-25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे जल्द विज्ञान ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना और इनके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंदलाल, दत्तनगर पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर, एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य नरैण वार्ड त्रिलोक भलूनी, एसई लोक निर्माण विभाग पासंग नेगी, एक्सईएन एनएच केएल सुमन, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग रजनीश बहल सहित एचपीएमसी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।