फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bushhar carnival first night

Rampur Bushahar News: जाचा लागी फागा री ... गीत पर झूमे रामपुरवासी

Wed, 27 Mar 2024 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल
विज्ञापन


मोहित शर्मा, तांत्रा बॉयज, अरुण जस्टा और राजीव के तरानों पर झूमे दर्शक

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक जिला स्तरीय फाग मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित पर बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। मंगलवार रात को आयोजित पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज, अरुण जस्टा और राजीव शर्मा सहित अन्य लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड इनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से बुशहर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। पाटबंगला मैदान में आयोजित बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में अरुण मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा सहित नप के सभी पार्षदों ने बतौर विशेष कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने मुख्यातिथि का टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया। पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुआ। इसमें लोक कलाकार अरुण जस्टा, राजीव शर्मा और राम सिंह फांकर सहित कई अन्य कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद तांत्रा बॉयज रामपुर ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लोकगीतों पर दर्शक भी जमकर झूमे। इसमें जाचा लागी फागा री, दर्द ए दिल, दिल में बसाया आपने, नाचदे रहीय मेरी धिंगाधिंगिये, भीमाकाली माथा टेकणा, अरुण जस्टा ने टूंड़किएं.., मुंड़ री मड़ाइए बामडिंंएं जैसे गीत पेशकर धमाल मचाया। कार्यक्रम के अंत में वॉयस ऑफ हरियाणा एवं पंजाब के मोहित शर्मा ने मंच संभाला और अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। मितवा... ये तूने क्या किया जैसे गीत पेशकर बैठे दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। इस मौके पर अंकुर शर्मा और मनीष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed