फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bushahar, karnival, held from, 26 march

Rampur Bushahar News: बुशहर कार्निवाल में तांत्रा ब्वायज और कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल

Tue, 19 Mar 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन, 28 मार्च को महिलाएं पारंपरिक परिधानों में निकालेंगी शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेले में बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एवं इनवायरमेंट संघ रामपुर बुशहर कार्निवाल का आयोजन करेगा। इसमें पहाड़ी कलाकार खूब धूम मचाएंगे। बुशहर कार्निवाल हर साल चार दिवसीय होता था, लेकिन इस बार 18वीं लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के चलते दो दिन ही इसका आयोजन होगा। कार्यक्रम 26 से लेकर 28 मार्च तक होगा। इसमें दो सांस्कृतिक संध्याएं, वाइस ऑफ बुशहर, मिस बुशहर और महिलाओं की शोभायात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एवं इनवायरमेंट संघ रामपुर अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि रामपुर कॉलेज खेल मैदान पाटबंगला में होने वाले दो दिवसीय बुशहर कार्निवाल की पहली सांस्कृतिक संध्या में 26 मार्च को लोक कलाकार राजीव शर्मा, अरुण जस्टा, राम सिंह फांकर, तांत्रा ब्वायज अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे। 27 मार्च को होने वाली दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार कुलदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, बाल कृष्ण पाठक, अशोक पालसरा धूम मचाएंगे। दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शाम 6 से 10 बजे तक होगा। इस सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों के चयन के लिए लोक कलाकारों का ऑडिशन 20 से लेकर 21 मार्च तक होंगे। नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि इस बार देवी- देवताओं के साथ आए कारदारों को भी सम्मानित किया जाएगा। फाग मेले के दौरान 28 मार्च को महिला मंडलों की सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में रामपुर बाजार में रैली निकालकर बुशहर की संस्कृति की झलक को दिखाएंगी। इसका मकसद युवा पीढ़ी में अपने पारंपरिक परिधान और खानपान को लेकर जागरूक करना है। यह शोभायात्रा रामपुर बस स्टैंड से होकर रामपुर बाजार तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 21,000 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 11,000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 51,000 रुपये का पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा। वाइस ऑफ बुशहर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले कलाकार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,000 रुपये, दूसरा पुरस्कार 7,500 रुपये और तीसरा पुरस्कार 5,100 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। मिस बुशहर की विजेता प्रतिभागी को 11,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार, दूसरा पुरस्कार 5,100 और तृतीय पुरस्कार 3,500 रुपये होगा। मिस बुशहर प्रतियोगिता में रामपुर, किन्नौर, आनी, रोहड़ू और कुमारसैन की प्रतिभागी भाग ले सकती हैं। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी पवन देडल, अंकुश शर्मा, कर्ण शर्मा, मनीष, अजय शर्मा, अरुण, संतोष कायथ, गौरव, अभय अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed