{"_id":"65f97d291107892e780b079c","slug":"rampur-news-bus-thana-mandi-stop-from-two-month-rohru-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-113639-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: थाना मंडी बस सेवा दो माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: थाना मंडी बस सेवा दो माह से बंद
विज्ञापन
तीन दशकों से चल रही बस सेवा बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने वाली थाना मंडी बस सेवा बीते दो माह से बंद पड़ी है। इस वजह से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राम प्रकाश जगीथटा, चंद्र प्रकाश, अजीत सरमेट, नुपा राम, सोहन सिंह देष्टा, कमल देष्टा, चैन राम चौहान, सुधीर और यशपाल ने बताया कि थाना मंडी बस सेवा नावर में तीन दशकों से चल रही है। इससे नावर क्षेत्र के नरैण , थाना, टागरी, अगर ,बाघधार, खमारली धार ,गुजांदली और दरोटी के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। बस सेवा शाम को रोहड़ू से पांच बजे नावर क्षेत्र के लिए चलती थी। इससे लोगों को आवाजाही में काफी लाभ मिलता था लेकिन पिछले दो माह से बस सेवा बंद पड़ी है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि जल्द बस रूट को बहाल किया जाए। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रिय रंजन चौहान ने बताया कि बस सेवा क्यों बंद हुई है। इसकी अभी उन्हें जानकारी नहीं है।