फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bjp,press, conference, theog, attack government

Rampur Bushahar News: भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस को याद दिलाई चुनावी गारंटियां

Sat, 30 Dec 2023 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
ठियोग में प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस सरकार से किए कई सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भाजपा प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र काल्टा ने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावी गांरटियां भूल गई है। सरकार सेब पर राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने एमआईएस लागू करने की बात कही थी। एपीएमसी एक्ट लागू करने और बागवान को दाम तय करने की व्यवस्था का वायदा किया था लेकिन अब कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित किसानों और बागवानों को बिजली-पानी के कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने बागवानों से जो सेब खरीदा है, उस पर एचपीएमसी जो खाद, दवाई और मशीनें दे रही है, उसे बाजार से महंगे दामों पर दे रही है। आज किसानों और बागवानों की महंगाई ने कमर तोड़ दी है। वहीं महेंद्र काल्टा ने जिम्मेवारी सौंपने पर प्रदेश भाजपा के नेतृत्व का आभार जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देश्टा, संगठनात्मक जिला महासू के सभी नेताओं, विधायक चौपाल बलवीर वर्मा, ठियोग विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय श्याम, कोटखाई के पूर्व प्रत्याशी चेतन बरागटा, रोहड़ू से शशि बाला, रामपुर से कौल नेगी और ठियोग विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश राठौर सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। इस मौके पर जिला महासू किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed