{"_id":"6661963f73e1466e750eee77","slug":"rampur-news-bjp-spokesperson-kullu-press-conference-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116991-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में मोदी सरकार का विश्वास बरकरार : दिलसुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में मोदी सरकार का विश्वास बरकरार : दिलसुख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मंडी लोकसभा से पहली बार लोगों ने राजनीति में कदम रखने वाली फिल्म जगत की पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रणौत को भारी मतों से विजयी बनाया है। इससे साफ है कि प्रदेश की जनता का अब भी मोदी सरकार पर विश्वास बरकरार है। यह बात रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिला कुल्लू प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी की जनहितैषी विभिन्न योजनाओं पर मुहर लगाकर साबित कर दिया है कि मोदी की नीतियां गरीब मजदूर और बेसहारा परिवार की रसोई तक पहुंची हैं। तभी सभी लाभार्थियों ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कंगना को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजा है। उन्होंने ने विशेष तौर पर जिला कुल्लू के मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही आनी विधान सभा क्षेत्र से मात्र 8,328 वोटों की बढ़त पर रोकने के लिए भी मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आनी विधानसभा में इतने अंतर पर रोकने में भाजपा के विधायक लोकेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव, मंडल, जिला ग्राम केंद्रों और सभी बूथों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक प्रयासों का परिणाम है। पूर्व भाजपा विधायक किशोरी लाल ने कांग्रेस में जाकर हर गांव में जातिवाद का विष फैलाकर अनुसूचित जाति के मतदाताओं को कई तरह के प्रलोभन और लालच दिए, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जो भी वादे क्षेत्र के विकास के लिए किए हैं, उन्हें पूरा करवाने के लिए वे कंगना रणौत के से मिलेंगे और वादों को पूरा करने की अपील करेंगे। इस मौके जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश भ्रामटा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मंडल आनी भोला दत्त गुप्ता ग्राम केंद्र भाजपा अध्यक्ष गोपाल कृष्ण और परस राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।