{"_id":"6609d9c8aef10c6ca90d4794","slug":"rampur-news-bjp-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-114095-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाजपा चुनाव प्रभारी ने 123 बूथों पर चल रही गतिविधियों को जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाजपा चुनाव प्रभारी ने 123 बूथों पर चल रही गतिविधियों को जाना
विज्ञापन
राेहड़ू में आयोजित हुई भाजपा मंडल की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक रविवार को लम्बाखाटल में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के सभी 123 बूथों में चल रही पार्टी गतिविधियों की जानकारी ली और बूथ पदाधिकारियों से उनके सुझाव लिए। प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है। भाजपा का हर कार्यकर्ता स्वाभिमानी है, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र हित में पार्टी कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से कश्मीर से धारा 370 हटी। अयोध्या में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। भारत में 80 करोड़ जनता को मुफ्त भोजन की व्यवस्था की गई है। विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम भारत में चल रहा है। भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई है। बैठक में प्रदेश सचिव मुनीश चौहान, जिला महासू अध्यक्ष अरुण फालटा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिबाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रावत, प्रेस सचिव सुमेश चौहान भी उपस्थित रहे।