फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bjp, kisan, morcha, member council, elected

Rampur Bushahar News: नरेंद्र झरटा, कुलदीप चौहान बने भाजपा किसान मोर्चा महासचिव

Tue, 09 Jan 2024 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा चौपाल मंडल की कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


चौपाल (रोहड़ू)। भाजपा किसान मोर्चा चौपाल मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया ने चौपाल किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा और चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा से विचार-विमर्श करने के बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें नरेंद्र झरटा और कुलदीप चौहान को महासचिव, जगदीश चौहान, जगदीश ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह हरजेट, जगदीश हिमटा, सुनील शर्मा, आशीष पांटा और भारत राम चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शोभराम, सुनील ठाकुर, नरेंद्र गजटा, कुलदीप चौहान, अजय जिंटा, विनोद रपटा, मोहन रांटा को सचिव, सन्नी दीवान, गोपाल भारद्वाज, रंजीत सिंगटा, ओम प्रकाश, महेश झगटा, डिम्पल शर्मा, संदीप पोटन और अनूप सिसोदिया को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धनीराम शर्मा को कोषाध्यक्ष, सतीश चौहान को मुख्य प्रवक्ता, अश्वनी रमशाण और संदीप भोटा को प्रवक्ता, मनोज चौहान और श्याम अमरेट को मीडिया प्रभारी, आसवनी झगटा और पवन हिमटा को सह मीडिया प्रभारी। सुरेश शर्मा को कार्यालय सचिव और राजेश ठाकुर को सह कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में पिंकू पुजारा, गोपाल रपटा, रमेश शर्मा, यशपाल पाटन, रोशन पुरटा, यशपाल केस्टा, बलबीर टोरटा, राजेन्द्र झेटा, पदम सिंह, संत राम, मोहिंदर, सुरेश, राजीव, बीर सिंह नेगी, संतोष सोनी, अरुण शर्मा, मोहन सिंह, गोपाल शर्मा, राकेश हिमटा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed