{"_id":"65a3e4e25c6e08d0cc0a67c6","slug":"rampur-news-balg-manisha-chauhan-donate-grass-for-gosadan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10982-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ऑस्ट्रेलिया से मनीषा ने गोशाला को दिया तीन महीने का चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ऑस्ट्रेलिया से मनीषा ने गोशाला को दिया तीन महीने का चारा
विज्ञापन
ठियोग विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय मेहर सिंह चौहान की पोती हैं मनीषा, लोगों से भी किया सहयोग का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऑस्ट्रेलिया से आई मनीषा चौहान ने गोशाला के लिए तीन माह का चारा दान किया है। मनीषा ठियोग के साथ लगते बल्सन क्षेत्र की रहने वाली हैं और ऑस्ट्रेलिया में कारोबार करती है। इसके अलावा उन्होंने सैंज की गोशाला में मकर संक्रांति के दिन भंडारे का आयोजन भी किया गया। मनीषा ने लोगों से भी गोशाला के लिए सहयोग करने की अपील की है। गौर हो कि पिछले लंबे समय से क्षेत्र में समाजसेवा के लिए मनीषा लाखों रुपये दान कर चुकी हैं। इसमें स्कूल भवन के लिए 10 लाख, मंदिर निर्माण के लिए पंद्रह लाख, बलग मेले के दौरान करीब आठ लाख रुपये भेंट कर चुकी हैं। मनीषा क्षेत्र के पूर्व विधायक मेहर सिंह चौहान की पोती हैं। स्व. मेहर सिंह चौहान चुनाव में पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को पराजित कर राजनीति में आए थे। उन्होंने जनता के हित में एक मर्तबा सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था, जिससे मेहर सिंह का नाम उस समय पूरे प्रदेश भर में चर्चा में था। एक सवाल में जब मनीषा चौहान से पूछा गया कि वह राजनीति में अपना भविष्य तो नहीं देख रही हैं, तो उन्होंने कहा कि अभी उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। इस मौके पर दलीप सुमन, गोशाला अध्यक्ष सचिन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।