{"_id":"65d0bd20e9a0dc9da2073566","slug":"rampur-news-awareness-camp-apple-farming-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-112283-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुन्नम के बागवानों को सिखाए सेब प्रबंधन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुन्नम के बागवानों को सिखाए सेब प्रबंधन के गुर
विज्ञापन
बागवानी विकास परियोजना के तहत आयोजित शिविर में बागवनों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरियां सेब उत्पादन है। जिले में उत्पादित सेब की देश-विदेश में खासी मांग रहती है। वहीं जिले के बागवानों को सेब प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए बागवानी विभाग विभिन्न कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत जिले के पूह खंड की सुन्नम पंचायत में बागवानों को सीडलिंग और क्लोनल रूट स्टॉक पर कैनोपी प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही बागवानों को विभागीय योजनाओं के लाभ और योजनाओं के उद्देश्यों के बारे में भी जागरूक किया गया। विश्व बैंक की ओर से वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत ग्राम पंचायत सुन्नम क्लस्टर में यह शिविर लगाया गया। शिविर में रिसोर्स पर्सन के रूप में वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र शारबो डॉ. अरुण नेगी, उपनिदेशक बागवानी जिला किन्नौर डॉ. बीएस नेगी, बागवानी विकास अधिकारी विकास खंड पूह डॉ. रादेश नेगी, बागवानी विस्तार अधिकारी रतन सिद्धार्थ और तकनीकी सुविधाकर्ता अक्षय राणा ने बागवानी की आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने सेब की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर ग्राम पंचायत सुन्नम प्रधान तरसेम सिंह, उपप्रधान जीता सिंह, क्लस्टर प्रधान वीरेंद्र नेगी सहित ग्रामीणों ने मौजूदगी दर्ज करवाई।