{"_id":"6553673ef0243e5d94045d87","slug":"rampur-news-athleticskinnu-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-8141-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में किन्नू स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में किन्नू स्कूल का दबदबा
विज्ञापन
ट्रिपल जंप में 41 फीट लंबी छलांग लगाकर जोगिंद्र ने जीता कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में आयोजित छात्र और छात्रा वर्ग की अंडर-19 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किन्नू स्कूल ने अपना दबदबा कायम रखा है। स्कूल के छात्र जोगिंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन के बूते स्पर्धा के ट्रिपल जंप में 41 फीट लंबी छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्र की उपलब्धि पर स्कूल और रामपुर में खुशी का माहौल है। स्कूल के डीपी और कोच दुर्गा प्रसाद ने कहा कि शिमला जिले के लिए छात्र वर्ग में एकमात्र पदक जोगिंद्र सिंह ने लाया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू स्कूल का खेलों में भी हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम कुमार ने छात्र जोगिंद्र सिंह और कोच दुर्गा प्रसाद को बधाई दी है।