{"_id":"65c7641c2e8e1e591605fb4d","slug":"rampur-news-artist-aware-people-about-government-scheme-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-111994-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नुक्कड़ नाटकाें से बताईं सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नुक्कड़ नाटकाें से बताईं सरकार की योजनाएं
विज्ञापन
रोहड़ू और जुब्बल की विभिन्न पंचायतों में आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के तत्वावधान में जयश्वरी लोकनृत्य कलामंच के कलाकारों ने रोहड़ू के ग्राम पंचायत गावना और ग्राम पंचायत समरकोट में लोगों को सरकार की योजनाएं बताईं। इसके अलावा भगवती सांस्कृतिक मंडल शंठा ने ग्राम पंचायत कैदी और पोलिया में लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा लोट्स वेलफेयर सोसायटी के कलाकारों ने जुब्बल के ग्राम पंचायत हाटकोटी और ग्राम पंचायत धार में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से लोगों को सरकार की योजनाएं बताईं। इसमें बताया गया कि आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए नियमों में बदलाव कर 4,500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया गया है। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त पक्के घरों के पुनर्निर्माण के लिए मुआवजा राशि सात लाख रुपये की गई है। कच्चे घर को आंशिक नुकसान पर मुआवजा एक लाख रुपये की गई है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गावना के प्रधान अशोक नेगी, ग्राम पंचायत समरकोट की प्रधान शकुंतला, ग्राम पंचायत धार की प्रधान सुषमा सोहटा, ग्राम पंचायत हाटकोटी के उपप्रधान हरीश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।