{"_id":"6500a3653533a29fad0d35c6","slug":"rampur-news-appleselling-center-innaugreted-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-5356-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वांगतू में खुला सेब खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वांगतू में खुला सेब खरीद केंद्र
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को निचार तहसील के वांगतू में सेब खरीद केंद्र का लोकार्पण किया। सेब खरीद केंद्र के स्थापित होने से क्षेत्र के बागवानों को उनके घरद्वार के निकट सेब की फसल बेचने का अवसर प्राप्त होगा। अब बागवान अपनी सेब की फसल ठेकेदारों को बेचने की जगह पर सीधे सेब खरीद केंद्र में आकर बेच सकते हैं।
उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार बागवानों और किसानों के हितों को प्राथमिकता प्रदानकर उनकी आर्थिकी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, सेब की फसल को प्रति रुपये किलो के हिसाब से खरीदने का निर्णय लेना।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के इस निर्णय से प्रदेश सहित जनजातीय जिले के हजारों किसान-बागवान लाभान्वित हो रहे हैं। इस फैसले के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस मौके पर वनमंडलाधिकारी अरविंद, एसडीएम निचार बिमला वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नरेश शर्मा, जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष उमेश नेगी, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल, जिप सदस्य हितेष नेगी, मनोज और निचार पंचायत प्रधान राज पाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।