{"_id":"65c7596d67797bd06b0dd118","slug":"rampur-news-annual-function-girl-school-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-111988-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सोनिया को श्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सोनिया को श्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा
विज्ञापन
कन्या स्कूल में वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि ने मेधावियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामपुर एसडीएम निशांत तोमर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने स्कूल की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और स्कूल में आयोजित होने वाली अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रर्दशन करने वाली मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में सोनिया को श्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया, वहीं प्रिया मेहता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सांस्कृतिक गतिविधि में सर्वश्रेष्ठ छात्रा महक, हेड गर्ल प्रिया, ऑलराउंडर छात्रा नव्या, समारोह में अंजली, नीतू, सिया, आरूषी, आरूही, शानवी, पलक, अलविना, सभ्यता, पारूल, आस्था, सुमन, तनिषा, खुशिका, सारिका, वंशिका, सोनी, अंशिका, रिवानी, पूनम, निलाक्षी, शगुन, दिव्यांशिका, कनिका, अंशिका, गीतांजलि, योगिता, टीना, अभिलाषा, छवि, कोमल, कशिश, अराधना, अंशिका, हिमानी, पूनम, दिव्यांशी, प्रिया, महक, सौम्या, सोनिया सहित अन्य मेधावियों को नवाजा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल में छात्रवृति और छात्राओं को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नि के निधन के कारण कार्यक्रम में होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को रद्द किया गया है।