फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, amar ujala aprajita, karana village,

नारी शक्ति दुनिया में परिवर्तन लाने में सक्षम : डीएसपी

Tue, 27 Feb 2024 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
rampur news, amar ujala aprajita, karana village,
आनी उपमंडल के कराणा पंचायत में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ विभिन्न क्षेत्रो
कराणा पंचायत में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

महिलाओं को उनके अधिकार बताए, स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें, नारी शक्ति दुनिया में परिवर्तन ला सकती है। यह बात कराणा गांव में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों और उनके लिए बने कानून की विस्तृत जानकारी दी। इसमें साइबर क्राइम, विभिन्न एक्ट की जानकारियों के अलावा पुलिस की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में स्रोत व्यक्तियों ने भी महिलाओं को उनके अधिकार बताए। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद सीडीपीओ आनी इंद्रसिंह गर्ग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बेटियों को पढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह और उनसे होने वाली घरेलू हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं के मिले अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही सरकार विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कुंगश पीएचसी के डाॅ. पंकज ने महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। इसमें बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द से बचाव के लिए उपयुक्त आहार लेने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज, सलाद का अधिक सेवन करें। नियमित व्यायाम से महिलाएं कई प्रकार की बीमारियाें से दूर रह सकती हैं। शिक्षक डॉ. विनाेदाचार्य ने महिलाओं को प्रसन्नता पूर्वक जीवन जीने के टिप्स दिए। सेवानिवृत्त शिक्षक दलीप वर्मा ने महिलाओं को जीवन को सजगता से जीने के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला मंडल कराणा और श्वाड़ वृत्त की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटिका और नाटी की प्रस्तुत दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रचना ठाकुर, पूर्व प्रधान ख्यालेराम, वृत्त पर्यवेक्षक कुंगश मीनाराम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा देवी, मीनाक्षी सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से कार्यकर्ताओं और सहायकों और महिला मंडल की सदस्यों ने भाग लिया।
कोट्स
1. अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी मिली। इस जानकारी को अन्य महिलाओं से साझा कर उन्हें भी जागरूक करूंगी।
विज्ञापन

मंजू
कोट्स
अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो सकें।
सुषमा देवी

कोट्स
यह कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed