फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, agriculture, department, win, first, prize,

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला प्रदर्शनी में कृषि विभाग प्रथम

Tue, 14 Nov 2023 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग द्वितीय और उद्यान विभाग ने तीसरा स्थान किया हासिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय रामपुर लवी मेले की प्रदर्शनी में कृषि विभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं जलशक्ति विभाग ने दूसरा और उद्यान विभाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर परिवहन विभाग रहा। इस दौरान प्रथम स्थान हासिल करने पर कृषि विभाग को 5,200 रुपये, जलशक्ति विभाग को 3,100 रुपये और उद्यान विभाग को 2,100 रुपये नकद राशि दिया गया। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस बार मेले में कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, पर्यटन, स्वास्थ्य, बिजली बोर्ड, वन विभाग, हिम ऊर्जा, एसजेवीएन लिमिटेड और क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने प्रदर्शनी के स्टाॅल लगाए थे। चार दिनों में लोगों को हर प्रदर्शनी स्टाल पर तरह-तरह का ज्ञान अर्जित करने का अवसर प्राप्त हुआ। मेला मैदान में आज से मैदान से प्रदर्शनी स्टाॅल हट जाएंगे। हैंडिक्राफ्ट में संजय काजा 5,200 रुपये, श्याम देवी सांगला किन्नौर दूसरा स्थान 3,100 रुपये और तीसरा स्थान मणी हेंडलूम रिकांगपिओ 2,100 रुपये बतौर इनाम दिया गया। इसके अलावा धातु कला में डोला राम सोनी भुंतर ने प्रथम स्थान हासिल किया, उन्हें 5,200 रुपये हासिल किया। वहीं लोतम राम मंडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें 3,100 रुपये इनाम मिला। बुद्धि सिंह रोहांडा मंडी तीसरा स्थान 2,100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक नंद लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed