फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, accident, three, injured, delth, chalanda, road,

Rampur Bushahar News: देलठ छलाण मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर घायल

Tue, 24 Oct 2023 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
तीनों घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया रामपुर के खनेरी अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ननखड़ी के तहत देलठ-छलाण सड़क पर मंगलवार दोपहर बाद एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार होकर तीन लोग बेवट गांव से देलठ की ओर जा रहे थे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जैसे ही कार करांगला पंचायत के सामड़ू नाले के पास पहुंची तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अमित कुमार (30), पुत्र पूर्ण सुख, गांव ढढारा, डाकघर चकटी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, बाबू राम (36), पुत्र प्रेमचंद, गांव व डाकघर लैलन, तहसील ननखड़ी जिला शिमला और अनिल कुमार (35), पुत्र हीरा सिंह, गांव बेवट, डाकघर देलठ, तहसील ननखड़ी जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला और उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना ननखड़ी के एएसआई वीएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed