फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, accident, rohru,

Rampur Bushahar News: ब्लैक स्पॉट पर न पैरापिट न क्रैश बैरियर, लापरवाही लील रही लोगों की जिंदगी

Tue, 09 Jan 2024 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
rampur news, accident, rohru,
चींग कैंची के पास दुर्घटन ग्रस्त कार के पास पहुंचने पुलिस के जवान व स्थानीय  लोग
ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया, सुरक्षित करने के लिए नहीं उठाए उचित कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नंदपुर-हाटकोटी सड़क पर चींग कैंची के पास कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। गहरी खाई होने के कारण शवों को करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सड़क तक पहुंचाया। हैरानी इस बात की है कि उक्त स्थान पहले से ही ब्लैक स्पाॅट चिह्नित है लेकिन यहां आज तक पैरापिट और क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि विभाग ने कागजों में उक्त स्थान को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया लेकिन हादसों को रोकने और जानमाल का नुकसान नहीं होने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए। इससे आए दिन यहां होने वाले हादसों में लोग अपनी जिंदगियां गवां रहे हैं। मंगलवार को हुए हादसे में एक दंपती की मौत हो गई है, जिससे उनके बच्चों के सिर से माता पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। परिवार को कभी न भूलने वाले जख्म मिले हैं लेकिन सरकारी अमला अभी भी नींद से नहीं जागा है। यह पहला मौका नहीं है जब उक्त स्थान पर हादसा होने से किसी की जान गई हो लेकिन इसके बावजूद यहां लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। हादसे की सूचना के बाद लोग जब दो सौ मीटर गहरी खड्ड में उतरे तो पता ही नहीं चल रहा था कार में कितने लोग सवार थे। चींग कैंची में ऊपर वाली सड़क से नीचे की सड़क पर कार के गिरने से एक व्यक्ति का शव सड़क में गिर गया जबकि उसके बाद कार करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी। अन्य तीन लोगों के शव खड्ड के आसपास अलग- अलग स्थानों में बिखरे पड़े मिले। गहरी खड्ड से ढांक तक शवों को निकाले के लिए पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को सात घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में मारे गए दोनों दंपती आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है। सभी लोग नंदपुर से सरस्वती नगर की ओर जा रहे थे। चींग कैंची के पास जिस स्थान पर कार हादसा हुआ वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद दुर्घटना संभावित क्षेत्र में लोगों ने एक मंदिर की स्थापना भी की गई है। क्षेत्र में बार-बार हादसे के बाद उक्त स्थान को ब्लैक स्पाॅट चयनित किया गया है लेकिन आज तक प्रशासन और विभाग यहां सुरक्षा के दृष्टिगत पैरापिट और क्रैश बैरियर नहीं लगा पाया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर उक्त स्थान पर पहले से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो लोगों की बेशकीमती जिंदगी बच सकती थी। उन्होंने सरकार से आए दिन होने वाले हादसों को देखते हुए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed