{"_id":"64077600954fd70c3405c664","slug":"rampur-news-accident-news-tipar-bike-collition-one-person-died-rampur-hp-news-c-19-1-82598-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली में बाइक-टिपर के बीच टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली में बाइक-टिपर के बीच टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत नोगली के पास देर शाम बाइक और टिपर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक पर सवार दूसरा युवक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार बाइक में सवार दो युवक जा रहे थे। इसी दौरान बाइक नोगली के पास पहले कार से टकराने के बाद टिपर से जा टकराई। इसके कारण एक युवक बॉवी निवासी बनकोटी कोटगढ़ तहसील कुमारसैन की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है।