फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, abvp, meting,

Rampur Bushahar News: कार्तिक को विभाग संयोजक, रोहित बने जिला संयोजक

Wed, 15 May 2024 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग पावंटा साहिब में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी शामिल हुए। इस वर्ग में नवीन कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग 9 से 12 मई तक जिला सिरमौर गुरु की नगरी पावंटा साहिब में आयोजित हुआ। अभ्यास वर्ग में प्रदेशभर से आए हुए 241 कार्यकर्ता मौजूद हुए। इन्हें प्रशिक्षण और अन्य सभी गतिविधियां के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा जिला और विभागों में नए दायित्व सौंपे गए। इसी कड़ी में संगठनात्मक जिला रामपुर में रामपुर विभाग के संयोजक कार्तिक शांडिल्य और रामपुर जिला के संयोजक रोहित ओबरॉय को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यकारिणी के तहत पूरे प्रदेश में विद्यार्थी परिषद छात्र हित व सामाजिक के लिए निरंतर 75 वर्षों से कार्य करती आ रही है। यह दायित्व प्रतिवर्ष बदलते रहते हैं, लेकिन विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली निरंतर इसी तरह से चलती रहती है। पूरे सालभर क्या कार्यक्रम होने हैं, किन-किन विषयों को उठाना है, यह सभी प्रकार की चर्चा इस अभ्यास वर्ग में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed