{"_id":"6504955f65e32217e30a2746","slug":"rampur-news-aani-win-overall-champion-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-5524-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब आनी स्कूल के नाम रहा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षा जिला उपनिदेशक शिवराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं का पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद गतिविधियों का अहम योगदान है। शिक्षा के साथ-साथ खेलें छात्रों के शारीरिक और बौद्धि विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र में हुनर की कमी नहीं है। हर क्षेत्र में यहां के छात्र प्रदेश स्तर पर नाम चमका कर क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहे हैं। कुंगश स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
खेलकूद के खंड प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 19 स्कूलों के 303 प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में मार्च पास्ट के अलावा कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। सभी खेल प्रतियोगिताओं में आनी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। मार्चपास्ट में माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रथम, कुंगश स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वाॅलीबाल में आनी स्कूल प्रथम और कुंगश स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में आनी स्कूल प्रथम जबकि कोठी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में आनी प्रथम और खनाग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में आनी प्रथम और दलाश स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर, कुंगश स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार, ताराचंद, राजेश बोध, अमर सिंह, कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर, बिनन पंचायत प्रधान पवन ठाकुर, कराणा की प्रधान आशा ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमार, उमा शंकर दीक्षित, बृजलाल, किशन ठाकुर और डोलाराम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।