फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani school, student election,

Rampur Bushahar News: आनी विद्यालय में शिवानी हेड गर्ल और नीरज हेड बॉय निर्वाचित

Sat, 18 May 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
ईएलसी एवं स्वीप के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी पाठशाला के निर्वाचन साक्षरता क्लब ईएलसी की ओर से विद्यालय परिषद के लिए हेड बॉय और हेड गर्ल का निर्वाचन किया गया। इसमें कक्षा छठी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। हेड बॉय के लिए पांच उम्मीदवारों में कक्षा ग्यारहवीं के नीरज कुमार चुने गए जबकि हेड गर्ल कक्षा बारहवीं की शिवानी ठाकुर बनीं। पाठशाला में विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए चार मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। चारों मतदान केंद्रों में विद्यार्थियों की टीमों ने पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं के रूप में भी विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान ने लोकतांत्रिक विधि से सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। मतदान की पूर्ण प्रक्रिया के दौरान उपप्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर ने निर्वाचन अधिकारी, प्रवक्ता धर्म सिंह ने सहायक निर्वाचन अधिकारी और इलेक्टरोल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने निर्वाचन आयुक्त के रूप में सेवाएं दीं। पाठशाला के सभी अध्यापकों ने पर्यवेक्षक के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। ईएलसी के नोडल अधिकारी कुंदन शर्मा ने बीडीओ आनी अमनदीप सिंह सहित पंचायत निरीक्षक और पंचायत उपनिरीक्षक आनी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

कोट्स
भाषण स्पर्धा में पूजा प्रथम
पाठशाला में दोपहर के बाद स्वीप गतिविधियाें के के अंतर्गत भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा बारहवीं की छात्रा पूजा, चित्रकला प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा की वंशिका और नारा लेखन में कक्षा बारहवीं कक्षा की किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ईएलसी की ओर से पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर आनी विधानसभा क्षेत्र में गठित स्वीप टीम के सहायक नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों से अपने क्षेत्र के मतदाताओं को 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में ईएलसी आनी विधानसभा क्षेत्र नोडल अधिकारी शांति स्वरूप भारती, स्वीप टीम सदस्य राकेश ठाकुर सहित स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed