फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, rishi panchami fair, celebration

Rampur Bushahar News: लोकनृत्य में महिला मंडल कुठेड़ और वॉलीबाल में रोहड़ू अव्वल

Fri, 22 Sep 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। ऐतिहासिक ऋषि मेले के अवसर पर आयोजित सीरिगढ़ स्पोट्स क्लब दलाश की खेलकूद प्रतियोगिता में लोकनृत्य स्पर्धा का खिताब महिला मंडल कुठेड़ ने जीता है वही वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी रोहड़ू के नाम रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला कुल्लू के जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं, बीडीसी अध्यक्ष आनी विजय कंवर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर नवाजा।
विज्ञापन



लोकनृत्य स्पर्धा में महिला मंडल कुठेड़ प्रथम, महिला मंडल कटार दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज में देवकृष्ण शर्मा प्रथम और घटेश्वर शर्मा ने दूसरे स्थान हासिल किया। बैडमिंटन सिंगल में सनी श्याम प्रथम और विवेक दूसरे स्थान पर रहे। बैंडमिंटन डबल में सनी और विजय प्रथम, विक्की और अनिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश प्रथम और पीजी कॉलेज रामपुर की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


वहीं, वॉलीबाल में रोहड़ू ने पहला और स्पोर्ट्स क्लब शिमला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने क्लब को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाएं निखरती हैं और महिलाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इसके साथ ही युवा पीढ़ी में भी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। इस मौके पर शारदा परमार, संध्या परमार और क्लब के अध्यक्ष दुष्यंत परमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed