फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, meting, lok sabha, sdm order, nodal officer

Rampur Bushahar News: 85 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और कर्मचारी पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान

Wed, 06 Mar 2024 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम आनी ने बैठक में नोडल अधिकारियों जारी किए निर्देश, कहा-चुनावों को जिम्मेदारी और नियमों के तहत निपटाएं अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। लोकसभा चुनाव में 85 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग (40 फीसदी से अधिक) और चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। ओआरओ व एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने चुनावी ड्यूटी के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिए सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी समय रहते तैयारियां पूरी करें, जिससे प्रक्रिया को पूरा करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि चुनावों को जिम्मेदारी और नियमों के तहत निपटाने में सहयोग दें। उन्होंने चुनावों से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए तैनात संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जिस अधिकारी और कर्मचारी को जो जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी, उसे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से वहन करें। नरेश वर्मा ने इस दौरान ईवीएम, वीवीपैट प्रशिक्षण कार्यक्रम, चुनाव आचार संहिता, कंट्रोल रूम, सामग्री प्रबंधन, शिकायत निवारण, बैलेट पेपर और परिवहन सहित अन्य कार्यों के लिए तैनात नोडल अधिकारियों से विभिन्न संबंधित विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed