फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, hospital, work,

Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल भवन की दो साल में नहीं बन सकी नींव

Tue, 13 Feb 2024 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल भवन बनने से क्षेत्र की 70 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ, निर्माण कार्य में तेजी लाने की उठाई मांग68 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा कार्य, बीएसएनएल की लापरवाही से लोगों में रोष
विज्ञापन


हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। 68 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे आनी अस्पताल भवन की नींव दो साल के बाद भी तैयार नहीं हो पाई है। इससे लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। ऐसे में सवाल उठता है कि 100 बेड वाला निर्माणाधीन आनी अस्पताल भवन कब बनकर तैयार होगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। हालांकि बीएसएनएल का दावा है कि कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है लेकिन जमीन स्तर पर देखा जाए तो कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे लोगाें में भारी रोष है। गौर हो कि मौजूदा आनी अस्पताल भवन में लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसको देखते हुए नए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन कार्य की गति को देखकर लगता है कि भवन बनने में कई साल लग जाएंगे। प्रदेश सरकार आनी अस्पताल को विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती तो करती है लेकिन बिना सुविधाओं के यहां विशेषज्ञ ज्वाइन करने से पहले ही दूसरी जगह एडजस्टमेंट करवा देते हैं। चिकित्सकों की मानें तो यहां सुविधाएं न होने के चलते कोई डॉक्टर आना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में जब तक नया अस्पताल भवन बनकर तैयार नहीं होता यहां के मरीजों को उपचार के लिए दूसरे बड़े अस्पतालों का रुख करना पडे़गा। आनी अस्पताल की मौजूदा स्थिति यह है कि यहां आनी के अलावा साथ लगते जिला मंडी और शिमला के मरीज भी इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव के चलते यहां मरीजों को उचित उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि भवन निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे क्षेत्र की 70 हजार की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन

कोट्स
आनी अस्पताल भवन निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रही है। प्रदेश सरकार आनी विस क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है। अस्पताल भवन का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेंद्र कुमार, विधायक आनी विस क्षेत्र
कोट्स
आनी अस्पताल भवन का कार्य युद्ध स्तर पर चला है। पूरी कोशिश है कि जल्द निर्माण कार्य को पूरा कर लोगों को अस्पताल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
बलवंत शर्मा, एसडीओ, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed