{"_id":"6609d8b6ba100793b5066354","slug":"rampur-news-aani-news-colleger-smvad-program-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-114075-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीएम श्री योजना से आदर्श विद्यालय आनी को मिलेगा दो करोड़ का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीएम श्री योजना से आदर्श विद्यालय आनी को मिलेगा दो करोड़ का बजट
विज्ञापन
अतिरिक्त कक्षाओं का होगा निर्माण, पुस्तकालय सहित अन्य विकास कार्यों पर खर्च होगी राशि : चौहान
आदर्श विद्यालय आनी में सत्र 2023-24 का अंतिम शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित
ग्यारहवीं कक्षा के कला संकाय में मृगांशी ठाकुर और पूजा ने 480 अंकों के साथ प्रथम स्थान,
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएम श्री उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय आनी में सत्र 2023-24 का अंतिम शिक्षा संवाद कार्यक्रम प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति कार्यकारिणी सहित अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। एसएमसी प्रभारी शिक्षक गोविंद ठाकुर ने अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और मोबाइल के दुरुपयोग को लेकर अभिभावकों से सचेत रहने का आह्वान किया। पाठशाला के समग्र शिक्षा प्रभारी प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने बताया कि आदर्श विद्यालय आनी का चयन हिमाचल प्रदेश की 180 पाठशालाओं के साथ हुआ है। आनी खंड की एकमात्र पाठशाला के रूप इस स्कूल का चयन केंद्र सरकार की पीएम श्री पाठशाला योजना और राज्य सरकार की उत्कृष्ट पाठशाला योजना के लिए हुआ है। पीएम श्री योजना के अंतर्गत पांच वर्षों में पाठशाला को करीब दो करोड़ का बजट प्राप्त होगा, जिससे अतिरिक्त कक्षाएं, शौचालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, चारदीवारी सहित स्कूल में शिक्षागत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। सभी कक्षाओं का आधुनिकीकरण होगा और स्मार्ट क्लास रूम स्थापित होंगे। प्रधानाचार्य अमर चौहान ने पीएम श्री योजना और उत्कृष्ट विद्यालय के लिए पाठशाला के चयन पर सभी अभिभावकों, एसएमसी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। नौवीं कक्षा में किशोरी लाल ने 653 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्यारहवीं कक्षा के कला संकाय में मृगांशी ठाकुर और पूजा ने 480 अंकों के साथ प्रथम स्थान, विज्ञान संकाय में ख्याति शर्मा ने 464 और वाणिज्य संकाय में शिवांगनी राज ने 448 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पास विद्यार्थियों को एक से दस अप्रैल के भीतर प्रवेश लेने के निर्देश दिए।