{"_id":"652fe30cafa1728a0e024a69","slug":"rampur-news-aani-new-khobra-bazar-kiranbazar-road-pedestrian-face-problem-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7023-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किरण बाजार से खोबड़ा पुल के बीच जोन जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किरण बाजार से खोबड़ा पुल के बीच जोन जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग
विज्ञापन
स्कूल के विद्यार्थियों सहित क्षेत्र के लोगों को एनएच संकरा होने से हर समय सताती रहती है हादसे की चिंता
भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है एनएच, हर हादसे का बना रहता है खतरा, फुटपाथ बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। नेशनल हाईवे-305 पर किरण बाजार से खोबड़ा पुल के बीच का पैदल सफर करना राहगीरों के लिए खतरनाक हो गया है। यहां एक ओर गहरी खाई है और दूसरी ओर ऊंची पहाड़ी। ऐसे में यहां से पैदल गुजरने वाले लोगों को हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। हाईवे के किनारे करीब 150 मीटर खतरनाक भाग पर लोगों की सुरक्षा को लेकर लगाई गई रेलिंग दो माह पहले किरण बाजार में भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि खाई की ओर कुछ भाग से एनएच 305 क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है। इससे एनएच और संकरा हो गया है। गौर हो कि आनी के किरण बाजार, बराड़, तेशन, रवाह और माहवीनाल आदि गांवों के हर दिन गुजरने वाले सैकड़ों स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। मार्ग होकर गुजरने वाले पूर्ण चंद, भीमी राम, हितेश कुमार, ख्याला राम, राकेश कुमार, पविंदर कुमार, बुशहरी लाल, रामलाल और अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे के संकरे इस भाग पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने ने एनएच प्राधिकरण से यहां पर जल्द डंगा लगाकर रेलिंग लगाने और डंगे के बाहर फुटपाथ बनाने की गुहार लगाई है, जिससे व्यस्ततम हाईवे पर किरण बाजार और खोबड़ा पुल के बीच भविष्य में कोई अनहोनी न हो। एनएच प्राधिकरण रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि इस भाग पर क्षतिग्रस्त एनएच 305 को सुधारने को लेकर एसडीओ को जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों की सुरक्षा को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।