फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani girl, win, first, prize,

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कन्या विद्यालय आनी का दबदबा

Mon, 16 Oct 2023 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
बागीपुल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन


जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य बीएस ठाकुर ने नवाजे विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में आयोजित अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया है। बीते रविवार को जहां छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं का समापन हुआ, वहीं सोमवार को छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। बागीपुल स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश ठाकुर ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता को दो चरणों में विभाजित किया गया था। इसमें बीते रोज छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में 52 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि छात्रा वर्ग में 46 स्कूलों से आई 495 प्रतिभागी छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में कन्या विद्यालय आनी का दबदबा रहा। एकल गीत में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने पहला, कन्या स्कूल आनी दूसरे स्थान पर रहा। एक गीत क्लासिक में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम रहा। एकल गीत में कन्या विद्यालय आनी प्रथम जबकि मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका में निरमंड स्कूल प्रथम, मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी दूसरे स्थान पर रहा। श्लोकोच्चारण में कन्या विद्यालय आनी ने पहला और और मॉडल स्कूल आनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। सामूहिक गीत में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम, कन्या विद्यालय आनी द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में निरमंड प्रथम, मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी द्वितीय, वन एक्ट पले में कन्या विद्यालय आनी प्रथम, बागीपुल द्वितीय, वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय आनी पहले और नित्थर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed