फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, 16 crore, lose, pwd, jal shakti department, due to heavy rain,

Rampur Bushahar News: रामपुर में बारिश से लोनिवि और जल शक्ति विभाग को 16 करोड़ का नुकसान

Thu, 13 Jul 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
rampur news, 16 crore, lose, pwd, jal shakti department, due to heavy rain,
रामपुर उपमंडल के खनेरी के पास क्षतिग्रस्त एनएच-५
रामपुर बुशहर। भारी बारिश से रामपुर उपमंडल में करोड़ों का नुकसान पहुंचा है। हालत यह हे कि उपमंडल रामपुर की 68 सड़कें अभी भी यातायात के लिए अवरूद्ध है। इस कारण हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात से लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल, सिंचाई और सीवरेज योजनाओं को चार करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


विधायक नंदलाल ने सभी विभागाधिकारियों से बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने विभागों के अअधिकारियों से व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए उचित कार्य करने के निर्देश दिए हैं। रामपुर के पंचायत समिति सभागार में वीरवार को विधायक नंदलाल ने प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि उपमंडल रामपुर में बरसात से सरकारी और निजी संपत्ति को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


विधायक ने सभी विभागाधिकारियों से विस क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब कर जल्द राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि भारी बारिश से रामपुर, ननखड़ी, तकलेच और सराहन क्षेत्र की 68 सड़कें अभी भी बंद हैं। इन्हें बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं जल शक्ति विभाग को करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें 53 पेयजल योजनाएं, 11 सिंचाई योजनाएं और दो सीवरेज योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा विद्युत बोर्ड के 164 डीडीआर बंद पड़े हैं। इस कारण उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में बिजली गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक नंद लाल ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण को एनएच के टूटे हिस्सों में सुरक्षा के लिहाज से किए जाने वाले कार्यों को प्रमुखता से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम निशांत तोमर, डीएसपी शिवानी महला, आरएम प्रेम कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed