फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur-Nankhari News, veterinary hospital and dispensary closed, people worried

रामपुर और ननखड़ी के कई पशु चिकित्सालय और औषधालय में लटके ताले : नेगी

Mon, 03 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की 25 करोड़ और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की 10 करोड़ की राशि फंसी
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क की दशा दयनीय, कई संस्थानों में स्टाफ की कमी
शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया तो सड़क पर उतरेगी भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी के कई पशु चिकित्सालय और औषधालय में ताले लटके हुए हैं, तो कई चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के हवाले हैं। इस कारण हजारों पशुपालक परेशान हैं। वहीं, ठेकेदारों की करोड़ों की राशि सरकार के पास फंसी हुई हैं। इस कारण न केवल ठेकेदार, बल्कि मजदूर सहित दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं। यह बात सोमवार को भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। कौल ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार पशुधन को मजबूत करने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन धरातल पर हकीकत यह है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 13 पशु चिकित्सालय और औषधालयों में ताले लटके हुए हैं। रामपुर के अधिकतर क्षेत्रों में पशुधन ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय है। हैरानी की बात है कि रामपुर उपमंडल के कूट, क्याव, लबाना, गानवी, थेली-चकटी, नरेण, जराशी, काशापाट, खमाडी, कुंगलबाल्टी, गाहण और जूनी के पशु औषधालय में ताले लटके हुए हैं, जो अन्य औषधालय चल रहे हैं। वे सहायक के दम पर चल रहे हैं। नेगी ने कहा कि बीते ढाई माह से ट्रेजरी बंद होने से लोक निर्माण विभाग रामपुर के ठेकेदारों की करीब 25 करोड़ की राशि फंसी हुई है। जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की भी करीब 10 करोड़ की राशि फंसी हुई है। खनेरी अस्पताल में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन हुए दो वर्ष होने वाले हैं। कोर्ट के आदेशों के बाद ट्रामा सेंटर खोल तो दिया है, लेकिन न तो मशीनें लगी हैं और न ही लिफ्ट लग पाई है। यहां तक कि स्टाफ की भी नियुक्ति नहीं की गई है। विकास खंड ननखड़ी और रामपुर में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। आम ग्रामीण प्रदेश सरकार की व्यवस्था से खासा परेशान है। उन्होंने कहा कि ननखड़ी में बीते एक साल से बीडीओ के पद सहित 29 पद खाली चल रहे हैं और 17 पंचायतों का जिम्मा चार सचिव के हवाले हैं। यदि कांग्रेस सरकार ने शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो जनता को लामबंद कर भाजपा सड़कों पर उतर कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान, सराहन मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जैन, पूर्व महासू महासचिव विजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल और पुरुषोत्तम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed