फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur market buzzes with excitement for Holi

Rampur Bushahar News: होली के लिए रामपुर बाजार गुलजार

Tue, 03 Mar 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rampur market buzzes with excitement for Holi
रामपुर बाजार में मंगलवार को होली पर्व के लिए रंगों की खरीदारी करते लोग। संवाद
लोगों ने हर्बल रंग और पिचकारियों की खरीदारी की
विज्ञापन

. बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
. पेपर देकर लौटे स्कूली बच्चों ने खूब उड़ाया गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर बाजार में मंगलवार को होली उत्सव को लेकर रौनक देखने को मिली। बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। गुलाल, हर्बल रंग और रंग-बिरंगी पिचकारियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूरदराज ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने खूब खरीदारी की। वहीं, स्कूलों से पेपर देकर लौट रहे बच्चों ने बाजार में रंग खरीदे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। रामपुर के मुख्य बाजार में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। छोटे बच्चों ने तरह-तरह की रंग और पिचकारियां खरीदीं। बाजार में नए डिजाइनों की पिचकारियां और अलग-अलग तरह के रंग उपलब्ध हैं, जिसमें हर्बल रंग भी शामिल हैं। दुकानों में रंग-बिरंगी पिचकारियां 250 से 500 रुपये तक बिक रही है। वहीं, होली के रंग के 50 रुपये से 100 रुपये तक के पैकेट बिक रहे हैं। इसमें नीला, लाल, केसरी और पीला सहित अन्य रंग उपलब्ध हैं। कारोबारियों में भी खुशी का माहौल है।

हर्बल रंगों के साथ होली मनाएं।
्र
बीएमओ रामपुर डॉ. गगन शर्मा ने कहा कि हर्बल रंगों के साथ होली मनाएं। इससे त्वचा भी सुरक्षित रहेगी और हर्बल रंगों से त्वचा में कोई एलर्जी भी नहीं होती है। यदि रंगों से किसी तरह की एलर्जी होती है, तो तुरंत चिकित्सक के पास जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed