फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur kinnaur nh blocked due to landslide

Rampur Bushahar News: भारी भूस्खलन से रामपुर किन्नौर हाईवे 15 घंटे तक रहा अवरुद्ध

Sat, 14 Jan 2023 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
किरन खड्ड के पास चट्टानें खिसकने से हजारों लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने किया बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। पूह खंड के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 किरन खड्ड के पास भारी भूस्खलन होने के कारण 15 घंटे तक बाधित रहा। इस वजह से हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बीआरओ ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 10:00 बजे एनएच को वाहनों के लिए बहाल किया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 10:00 बजे जिले के किरन खड्ड के पास ऊपरी पहाड़ी से चट्टानें गिरने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इस वजह से रात से लेकर सुबह तक यहां से गुजरने वाले लोगाें को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने सूचना सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को शुक्रवार रात दी गई लेकिन मौसम खराब होने के कारण रात के समय मार्ग बहाली का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे एक मशीन और 20 मजदूरों को मौके पर भेजा गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच को छोटे और बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि देर रात सड़क बंद होने के कारण पूह की ओर जाने वाली वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। सड़क बहाल होने पर बसों की आवाजाही एक बार फिर शुरू हो गई है।

इनसेट
सड़क बंद होने की सूचना देर रात मिली, लेकिन मौसम खराब होने पर काम शुरू नहीं किया जा सका। सड़क को छोटे बड़े दोनों तरह के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीके सिंह, ओसी, पोवारी सीमा सड़क संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed