फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur echoed with the slogan 'In honour of mother cow, Rampur is in the field...'

Rampur Bushahar News: गो माता के सम्मान में, रामपुर है मैदान में .... के नारे से गूंजा रामपुर

Mon, 27 Apr 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rampur echoed with the slogan 'In honour of mother cow, Rampur is in the field...'
रामपुर में एसडीएम के माध्यम से गो सम्मान और संरक्षण को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन। संवाद
गो संरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, रैली निकाली
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
गो रक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुश्हार। गो माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर लोग रामपुर में सड़कों पर उतरे। इस दौरान सामाजिक संगठनों के लोगों ने रैली निकाली। गो माता के सम्मान में, रामपुर है मैदान में, गो माता की जय और गो रक्षा करो जैसे नारों से रामपुर गूंजा।
रामपुर में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो संरक्षण में जुटी गो रक्षा सेवा समिति सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। शहर के सत्यनारायण मंदिर से रैली शुरू हुई और बाजार होकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली के जरिए गो माता के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह के माध्यम से राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपायुक्त अनुपम कश्यप के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गो सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर लोगों ने एकजुटता दिखाई। गो संरक्षण, सम्मान, गो हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध और गो तस्करों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर सरकार से मांग उठाई। वहीं ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित करने, बेसहारा पशुओं के लिए प्रभावी नीति बनाने और गो शालाओं की स्थिति सुधारने की फरियाद भी लगाई गई।विनय शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न हिस्सा है। इसकी रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सरकार से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्री हरिकृष्ण गोसदन खोपड़ी की संचालिका अंबिका श्याम, नीरज श्याम, विष्णु शर्मा, संग्राम सिंह और अन्य संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed