फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur congress meeting held in rampur

रामपुर कांग्रेस की बैठक में गर्माया खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा

Mon, 16 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
rampur congress meeting held in rampur
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के पदाधिकारी बैठक के दौरान चर्चा करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री लगातार रामपुर विस क्षेत्र के दौरे कर रहे हैं लेकिन कोई भी रामपुर की जनता की सुध नहीं ले रहा है। न ही जनसमस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कही।
विज्ञापन

बैठक में रामपुर विस क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा भी खूब गर्माया। अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में भाजपा हमेशा ही अछूती रही है। रामपुर में सफेद ढांक, खोपड़ी, एक्सचेंज, जीरो प्वाइंट में कई बार हादसे हो चुके है। मगर स्थानीय प्रशासन इस विषय पर गंभीर नहीं है। इस बारे में कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे गए हैं। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस का मानना है कि आज महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन

इसका जवाब जल्द जनता ही उपचुनाव में देगी। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करेगी। कांग्रेस रामपुर विधानसभा के साथ प्रदेश सरकार आए दिन भेदभाव करने में तुली है। जबसे यह सरकार सत्ता में आई है, तबसे रामपुर विस क्षेत्र के विकास को ग्रहण लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इस मौके पर उपाध्यक्ष आत्माराम केदारटा, उपाध्यक्ष विशेषर लाल, विजय कनैन, विरेंद्र भलूनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्या भूषण, दीपक सूद, पंकज शर्मा, विजेश गोयल, रिपु दमन कंवर, प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, डीडी कश्यप, रोहिताश्व मेहता, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट और मुकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed