{"_id":"6ad4a78c723e00acd20b682a","slug":"rampur-college-won-five-awards-at-the-youth-festival-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172744-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवा महोत्सव में रामपुर कॉलेज ने जीते पांच पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवा महोत्सव में रामपुर कॉलेज ने जीते पांच पुरस्कार
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में रामपुर कॉलेज के विद्यार्थी ट्रॉफियों के साथ। स्रोत :
हमीरपुर कॉलेज में आयोजित महोत्सव में छात्रों ने लहराया परचम
भारतीय समूह गान में प्रथम, तीन विधाओं में द्वितीय और पश्चिमी समूह गान में तृतीय स्थान किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-द्वितीय (संगीत) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच प्रतियोगिताओं में पुरस्कार हासिल किए हैं। युवा महोत्सव का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में किया गया। इसमें जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर के विद्यार्थियों ने भारतीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भारतीय शास्त्रीय गायन, लोकगीत (एकल) और पश्चिमी वाद्य संगीत (एकल) प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पश्चिमी समूहगान प्रतियोगिता में महाविद्यालय को तृतीय स्थान मिला। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और दूसरे महाविद्यालयों के प्रतिभागियों के साथ अपनी कला साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।