फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur college open addmission

रामपुर कॉलेज में प्रवेश के लिए 25 तक करें आवेदन

Wed, 21 Sep 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों के लिए आज 22 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो रही है। इससे छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश पहले कॉलेज में दाखिला नहीं ले सके, उन्हें दाखिला लेने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। यह प्रक्रिया 22 से 25 सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने बताया कि कॉलेज में प्रथम वर्ष की सीटें रिक्त रह गई हैं। इन्हें फिर से भरने के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कॉलेज में 25 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। काउंसलिंग और फीस जमा करने की तिथि 26 से 28 सितंबर रात्रि 11:55 तक रहेगी।
विज्ञापन

यह दाखिला भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रवेश परीक्षा एवं मेरिट के आधार पर रहेगा। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें रिक्त सीटों को भरने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदी की एक सीट (एसटी), रसायन विज्ञान एक सीट (एसटी), समाजशास्त्र एक (एसटी), राजनीति शास्त्र दो (एसटी), भूगोल शास्त्र एक (एसटी), इंग्लिश 22, अर्थशास्त्र 30, इतिहास तीन (एसटी) और पीजीडीसीए दो ओपन (नॉन सब्सिडाइज्ड) सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed