फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur city is facing heaps of garbage due to the strike by contract sanitation workers

हड़ताल : सड़क पर कर्मी, रामपुर में नहीं उठा कूड़ा, ठियोग में जाम में फंसी गाड़ियां

Thu, 12 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rampur city is facing heaps of garbage due to the strike by contract sanitation workers
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते रामपुर के पुराने बस अड्डे से नहीं उठा कचरा। संवाद
ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल से रामपुर शहर में लगे कचरे के ढेर
विज्ञापन

चार जिले के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पहुंचे लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

स्कूलों में कर्मचारियों ने बनाया मिड डे मील

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर, रोहड़ू, ठियोग, आनी और किन्नौर में वीरवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारी ने नए कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे। इस दौरान आम लोगों को सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। ठियोग में करीब एक घंटे तक एनएच-पांच पर चक्का जाम किया। सड़क के दोनों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और वाहनों को बाईपास होकर आवाजाही करनी पड़ी। वहीं, चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में भी हड़ताल का असर दिखाई दिया। नगर परिषद के ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रामपुर शहर से कचरा नहीं उठा और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। यहां आने वाले लोगों को गंदगी की समस्या झेलनी पड़ी। हालांकि, मिड-डे मील कर्मचारियों के प्रदर्शन पर जाने के बावजूद स्कूलों में तैनात कर्मचारियों ने दोपहर का भोजन पकाया। केंद्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल के चलते रामपुर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई। हालांकि, अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया गया। अन्य क्षेत्रों में जहां विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किए।

वहीं, रामपुर के खनेरी अस्पताल और अन्य विभागों में तैनात कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। रामपुर के सीटू, किसान सभा और ठेका मजदूरों ने ही हड़ताल में भाग लिया। हड़ताल का सबसे अधिक असर केवल सफाई व्यवस्था पर देखा गया। शहर में जगह जगह लगे कचरे के ढेर से लोगों को दिक्कतें पेश आई। वहीं स्कूलों में मिड-डे मील कर्मियों की हड़ताल के कारण स्कूल में तैनात कर्मचारियों ने भोजन तैयार किया। पदम छात्र स्कूल रामपुर में तैनात पुरुष और महिला कर्मचारी ने दोपहर का भोजन तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed