{"_id":"6a03123ecdec897876018fd1","slug":"rampur-bypass-construction-stalled-traffic-jams-trouble-residents-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160084-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में लटका बाईपास का निर्माण, जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में लटका बाईपास का निर्माण, जाम से लोग परेशान
विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के रोहित कश्यप। चुनावी मुद्दा
चुनावी मुद्दा : चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र और आसपास के इलाकों में बढ़ी ट्रैफिक की समस्या
नगर परिषद के चुनावों में भी हर बार रहता है मुद्दा, आज दिन तक नहीं चढ़ पाया सिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर नगर परिषद में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का मुख्य मुद्दा बाईपास एक बार फिर चर्चाओं में है। राजनीतिक और चुनावी सभाओं में कई बार क्षेत्र में बाईपास निर्माण की घोषणाएं हुईं, लेकिन बाईपास का निर्माण तो दूर जमीनी स्तर पर अभी तक कोई प्रयास भी नहीं हो पाए हैं। रामपुर शहर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम और यातायात की समस्याएं वर्षों बाद भी बरकरार हैं। न सरकार, न नगर परिषद और न ही किसी नेता ने बाईपास निर्माण को लेकर अभी तक कोई ठोस पहल की है। पंचायतीराज चुनाव में फिर बाईपास का मुद्दा उठा है। रामपुर प्रदेश के चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है और रोजाना यहां हजारों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। शहर में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों में भी हजारों विद्यार्थियों और मरीजों का पहुंचना होता है। शहर के लोग कई दशक से बाईपास निर्माण की बाट जोह रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र में एक ओर पार्किंग की कमी है, वहीं ट्रैफिक जाम और बेतरतीब पार्किंग यातायात समस्या बढ़ा रही है। रामपुर और साथ लगती कुल्लू जिले की ब्रौ और जगातखाना पंचायत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हजारों लोग रोजाना ट्रैफिक संबंधी समस्याओं से दो चार हो रहे हैं। बाईपास का निर्माण न होने से लोग सरकार, प्रशासन और नगर परिषद रामपुर को कोस रहे हैं। शहर में सजने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले और फाग मेले के दौरान स्थिति और भी बदतर हो जाती है। लोगों की अधिकाधिक आवाजाही के चलते वाहनों को वजीर बावड़ी वाया ब्रौ, जगातखाना, झाकड़ी होकर वाहनों की आवाजाही करवाई जाती है, लेकिन वजीर बावड़ी-ब्रौ की तंग सड़क पर जाम से लोगों की परेशानी बढ़ी रहती है। ऐसे में मरीजों और आपात में फंसे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। पुलिस प्रशासन को भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई राजनीति मंचों और चुनावी दौर में क्षेत्र के लोगों को बाईपास निर्माण के सपने तो दिखाए जाते हैं, लेकिन इसके निर्माण को लेकर आज दिन तक न तो कोई राजनीतिक दल, न ही प्रशासन और न ही नगर परिषद कोई पहल कर पाए हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों समेत आसपास के इलाकों से शहर पहुंचने वाले हजारों लोग रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। अब फिर से नगर परिषद चुनाव का दौर चल रहा है। चुनाव प्रत्याशी शहर में बाईपास निर्माण की घोषणाएं भी कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में कब बाईपास का निर्माण होगा, यह सवाल हर व्यक्ति को सताए हुए है।
क्या कहते हैं नगर परिषद के लोग
रामपुर शहर के रोहित कश्यप का कहना है कि वर्षों से बाईपास निर्माण की योजनाएं तो बन रही हैं, लेकिन बाईपास का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों की बाईपास निर्माण की मांग जल्द पूरी होनी चाहिए।
रामपुर के प्रदीप नेगी ने कहा कि शहर में बाईपास न होने के कारण जाम और यातायात की समस्या बनी हुई है। एक ओर शहर में पार्किंग का अभाव है, वहीं बाईपास न होने से समस्या और बढ़ रही है। बाईपास के निर्माण की योजनाएं तो जरूरी बनीं, लेकिन बाईपास कब बनेगा, इसे लेकर सवाल आज भी बरकरार है। लोगों की सुविधा को देखते हुए बाईपास का निर्माण अति आवश्यक है।
विज्ञापन
रामपुर शहर के दीक्षित शर्मा का कहना है कि बाईपास न होने से शहर में रोजाना हजारों वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। व्यापार, अस्पताल और अन्य कार्यों से पहुंचने वाले लोग बाईपास की सुविधा न होने से खासे चिंतित हैं। जनहित को देखते हुए क्षेत्र में जल्द बाईपास बनना चाहिए।