फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr, traffic stopped in flood affected areas, people worried

Rampur Bushahar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यातायात ठप, लोग परेशान

Mon, 19 Aug 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rampur Bushahr, traffic stopped in flood affected areas, people worried
खस्ताहाल छोटा कंबा मार्ग
31 जुलाई से दो स्थानों पर फंसी निगम की बसें, दस ग्रामीण रूट ठप, हजारों ग्रामीण आवाजाही में झेल रहे परेशानियां, निगम प्रबंधन को रोजाना पहुंच रहा लाखों का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। इस वर्ष बादल फटने से आई बाढ़ के कारण कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क कट गया है। उपमंडल रामपुर की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में अब भी बस सेवाएं ठप हैं। एक पखवाड़े से भी अधिक समय गुजर गया है, लेकिन यातायात व्यवस्था बहाल न होने के कारण हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र की सड़कें बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। इस कारण परिवहन निगम को भी लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौर हो कि 31 जुलाई को आई बाढ़ के कारण रामपुर उमपंडल की सरपारा पंचायत के समेज कस्बे में भारी तबाही मची थी। बाढ़ के कारण निरमंड खंड की धारा सरघा और रामपुर खंड की सरपारा पंचायत का संपर्क कट गया था, जबकि दोनों पंचायतों में निगम की बसें फंसी हुई हैं। ऐसे में क्षेत्र में परिवहन सेवाएं ठप होने से हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोगों को छोटे वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण स्कूली बच्चों, किसान बागवानों सहित हजारों ग्रामीण रोजाना खतरों के साये में सफर कर रहे हैं। ग्रामीण छोटे वाहनों का सहारा लेकर सफर कर रहे हैं। ऐसे में उन पर दोहरी मार पड़ रही है। वहीं, बादल फटने से तकलेच में आई बाढ़ के कारण अब भी रोहड़ू, नेहरा, देवठी, मुनिश, मझाली, दरकाली सहित आपदाग्रस्त गानवी क्षेत्र का भी संपर्क अब तक बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। परिवहन निगम रामपुर डिपो के दस रूट लंबे समय से ठप पड़े हैं। इस कारण परिवहन निगम को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है। सरपारा और सरघा में फंसी बसों को सड़क बहाली के बाद ही बाहर निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरघा और सरपारा में निगम की बसें फंसी
रामपुर के विभिन्न दस ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही ठप पड़ी है। सरघा और सरपारा में निगम की बसें फंसी हुई हैं। रूट ठप होने से निगम को रोजाना नुकसान झेलना पड़ रहा है। सड़कें बहाल होते ही निगम की बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। - राजेंद्र पाल, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर

खस्ताहाल छोटा कंबा मार्ग

खस्ताहाल छोटा कंबा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article