फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur bjp mandal

ननखड़ी के भीमसेन रामपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष घोषित

Mon, 18 Nov 2019 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
rampur bjp mandal
रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। भीमसेन ठाकुर रामपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश संगठन ने नरेश चौहान और वर्तमान अध्यक्ष शशि भूषण के बीच चल रही खींचतान पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

रामपुर में मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया के दौरान पहले रामपुर भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने नरेश चौहान को रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष शशि भूषण और नरैण पंचायत प्रधान एवं हिमफैड के निदेशक नरेश चौहान के बीच होना था, लेकिन रामपुर में आपसी तालमेल न होने पर अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बना पाई।
विज्ञापन

ऐसे में चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि अध्यक्ष का अंतिम निर्णय प्रदेश संगठन के द्वारा किया जाएगा, लेकिन भाजपा मंडल रामपुर के चुनाव प्रभारी ने बिना संगठन के पदाधिकारी से विचार विमर्श किए ही नरेश चौहान को रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद दूसरे खेमे ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों से बिना पूछे नरेश चौहान को अध्यक्ष बनाने का विरोध कर दिया। जिसके कारण तुरंत इस चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर 10 नवंबर तक रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया जाना था, लेकिन आपसी खिंचतान के चलते अध्यक्ष का नाम फाइनल करना संगठन के लिए मुश्किल हो गया था। वहीं संगठन ने बिना पूछे नरेश चौहान को अध्यक्ष घोषित करने पर रामपुर भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा को तुरंत पद से हटाकर बिहारी लाल को रामपुर भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी का कार्यभार सौंपा। अब रामपुर भाजपा मंडल को नया अध्यक्ष मिल गया है। ऐसे में अब नए अध्यक्ष के लिए दोनों खेमों को एक साथ करने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अनुसार भीम सेन ठाकुर को रामपुर मंडल का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 69 मंडलों के संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शेष बचे मंडलों के चुनाव भी शीघ्र ही संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed