फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rally by student in reckangpeo

रिकांगपिओ में छात्राओं ने निकाली रैली

Thu, 25 Aug 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती पर शिक्षा विभाग किन्नौर ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रैली निकाली। इसमें स्थानीय विद्यालयों के करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रैली को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बल प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय ने महिला सशक्तीकरण के लिए अहम कदम उठाए गए थे। इसके अलावा सती प्रथा को समाप्त करना शामिल है, जिसे आज भी संपूर्ण राष्ट्र याद करता है। राजा राममोहन का महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रैली का आयोजन रामलीला मैदान से रिकांगपिओ बाजार और आईटीबीपी रोड से वापस रामलीला मैदान तक किया गया।
विज्ञापन

रैली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी, सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ, उड़ान पब्लिक उच्च माध्यमिक पाठशाला दाखो, हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक अशोक स्थानीय विद्यालयों के प्राध्यापक और अध्यापकों सहित अन्य स्कूली छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed