फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rally against intoxication jubbal

रामपुर बुशहर: जुब्बल में रैली निकालकर दिया नशा छोड़ने का संदेश

Thu, 16 Feb 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस विभाग ने वीरवार को जुब्बल में नशा निवारण पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसमें एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान विशेेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न महिला मंडलों, काॅलेज और स्कूलों के छात्रों ने जुब्बल बाजार में जागरुकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन


एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि अभी तक कई बच्चे नशे की ओवरडोज से अपनी जान गंवा चुके हैं। नशे के बढ़ते जाल में फंसकर कई माता-पिता अपने बच्चों को खो चुके हैं। हमारा समाज आज नशे का गुलाम होता जा रहा है। इस गुलामी से आजादी पाने के लिए लोगों को एक बार फिर से स्वतंत्रता सेनानी बनना पड़ेगा। अपने बच्चों को नशे के दलदल से बचाने के लिए सभी माता-पिता को जागरूक होने की जरूरत है। अभिभावक अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें। पुलिस थाना जुब्बल के प्रभारी चेतन चौहान ने बताया कि जुब्बल में भी शीघ्र ही एंटी ड्रग्स कमेटी का गठन किया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम जुब्बल की अध्यक्षता में कमेटी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


कमेटी में हर पंचायत से ऐसे कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा, जो नशे के व्यापारियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएगे। सिविल अस्पताल जुब्बल के चिकित्सक डाॅ. अर्पित सामरा, नंदपुर पंचायत की पूर्व प्रधान शकुंतला डोड, कोट कायना पंचायत की पूर्व प्रधान मीनाक्षी मांटा सहित एनएसएस और एनसीसी के छात्रों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सुनीत सुरजाटा सहित विभिन्न महिला मंडलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed