फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ralli to Spilo NH, Kinnaur, Reckong Peo

Rampur Bushahar News: रल्ली से स्पीलो तक 52 किलोमीटर एनएच पर सफर बना जानलेवा

Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ralli to Spilo NH, Kinnaur, Reckong Peo
किन्नौर जिले में एनएच पांच पर डंपरों से गिर रहे मलबे के कारण कीचड़ में तबदील हुआ एनएच पांच। संव
हाईवे-पांच पर जगह-जगह लगे मलबे के ढेर हादसों को दे रहे न्योता
विज्ञापन


निर्माणाधीन शोंगटोंग परियोजना नियमों को ताक पर रखकर कर रही अवैध डंपिंग
एनएच पर निजी परियोजना के रात भर दौड़ रहे मलबे से भरे सैकड़ों डंपर

बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच की हालत बद से बदतर बन रही है। रल्ली से स्पीलो तक करीब 52 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर सफर जानलेवा बना हुआ है। गौर हो कि जिला किन्नौर में 450 मेगावाट जलविद्युत शोंगटोंग परियोजना का निर्माण कार्य जारी है। निजी परियोजना नियमों को ताक पर रख कर जगह-जगह डंपिंग कर रही है। इन दिनों टनल निर्माण का कार्य अंतिम चरण पर है, जिसका सारा मलबा एनएच पर जगह-जगह ठिकाने लगाया जा रहा है। इसके अलावा पोवारी के पास बेराज का निर्माण भी होना है। इससे निकलने वाला मलबा भी स्कीबा, ठोपन, आकपा, स्पीलो और किरण खड्ड में ठिकाने लगाया जा रहा है। ऐसे में पोवारी से लेकर स्पीलो तक करीब 52 किलोमीटर नेशनल हाईवे-पांच पर जगह-जगह मलबे के ढेर हादसों को न्योता दे रहे हैं। रातभर एनएच-पांच पर निजी परियोजना के मलबे से भरे 115 डंपर दौड़ रहे हैं। एनएच-पांच पर जगह-जगह कीचड़, मिट्टी और पत्थर गिरे हुए हैं और हादसों का अंदेशा बना हुआ है। जिले के पूह, कल्पा और निचार खंड के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच प्राधिकरण और जिला प्रशासन परियोजना के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष मूरंग जीत राम नेगी, मंडल अध्यक्ष पूह दीप ज्योति नेगी, प्रधान पूह राजेश नेगी, प्रधान मीरू नरेंद्र नेगी, प्रधान कल्पा सरिता नेगी, प्रधान कोठी ओमप्रकाश नेगी, उपप्रधान महेश नेगी और प्रधान दूनी पंचायत दीवान नेगी ने कहा कि रल्ली से लेकर स्पीलो तक परियोजना निर्माण से निकलने वाला मलबा जगह-जगह एनएच-पांच पर अवैध रूप से डंपिंग किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से समस्या दूर करने की मांग उठाई है। वहीं, परियोजना के निर्माण में जुटी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि एनएच पर पत्थर गिर रहे होंगे और कीचड़ हो सकता है, लेकिन अवैध डंपिंग कहीं भी नहीं की जा रही है। चिह्नित स्थानों पर ही डंपिंग की जा रही है।


इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे
सीमा सड़क संगठन पोवारी के ओसी पोवारी प्रदीप सिंह नेगी ने कहा कि पटेल इंजीनियरिंग कंपनी को जल्द इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे।

किन्नौर जिले में एनएच पांच पर डंपरों से गिर रहे मलबे के कारण कीचड़ में तबदील हुआ एनएच पांच। संव

किन्नौर जिले में एनएच पांच पर डंपरों से गिर रहे मलबे के कारण कीचड़ में तबदील हुआ एनएच पांच। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed